Monday, August 31, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरएटीएम में तोड़फोड़ कर दुकानों के ताले तोड़ने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त...

एटीएम में तोड़फोड़ कर दुकानों के ताले तोड़ने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) खकनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरपुर में एटीएम में तोड़फोड़ कर अनेक दुकानों के ताले तोड़े जाने को लेकर 27 दिसंबर को फरियादी रतिलाल पिता पन्नालाल बंजारा निवासी सिरपुर व्दारा थाना खकनार मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि एक अज्ञात बदमाश के द्वारा ग्राम सिरपुर में SBI का एटीएम में 26 दिसंबर की मध्य रात्री में एटीएम से पैसे निकालने की नियत से तोड़फोड़ कर तथा मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा का शटर का ताला तोड़कर साथ ले गया। इसके साथ ही अन्य दुकानों के ताले तोड़कर चोरी के प्रयास करने वाले अज्ञात बदमाश के खिलाफ 457 का मामला कायम कर विवेचना मे लिया गया था ।
जिसका खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार ने मीडिया को जानकारी में बताया कि उक्त अज्ञात चोर को सीसीटीवी में मिले रेकी के फुटेज के आधार पर आरोपी *कालु पिता चतरसिंह जाति बारेला उम्र 27 साल निवासी खेरखेड़ा* को गिरफ्तार कर अन्य अपराधो में भी पुछताछ की जा रही है । ज्ञात हो कि अपराधों को लेकर जहां खकनार थाना क्षेत्र में बढ़ती वारदातों का सिलसिला जारी था वहीं अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने में भी सफल होती दिखाई दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments