Saturday, October 17, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरभाजपा हर बूथ को डिजिटल सक्षम और सशक्त बनाएगी प्रदेशभर के 65...

भाजपा हर बूथ को डिजिटल सक्षम और सशक्त बनाएगी प्रदेशभर के 65 हजार बूथों पर चलेगा अभियान

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्व. कुशाभाउ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष जन्माष्टमी 2021 से जन्माष्टमी 2022 तक संगठन पर्व के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। भाजपा के विस्तार और सशक्तिकरण के लिए कुशाभाउ ठाकरे ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। इसलिए भाजपा उनके जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे संगठन पर्व के तहत बूथ विस्तारक योजना प्रारंभ की है। इस बूथ विस्तारक योजना के तहत पार्टी के वरिष्ठ नेता, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, विधायक, जनप्रतिनिधि सहित 20 हजार कार्यकर्ता आगामी 20 से 30 जनवरी तक मप्र में 65 हजार बूथों पर जाकर बूथ को डिजिटल व सक्षम बनाने के लिए कार्य करेंगे। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 20 हजार कार्यकर्ता 10 दिन, 10 घंटे प्रतिदिन यानी कुल 10 दिन में 20 लाख घंटे का समर्पण करते हुए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर जाने वाले हैं। यह पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि संगठन के डिजिटलाइजेशन के लिए संगठन नाम से एप्प लांच किया गया है। टेक्नालॉजी और डिजिटलाइजेशन के इस युग में हम और भी बेहतर संगठन कार्य कर सकें इसके लिए बूथों को डिजिटल करने के काम में जुटेंगे। संगठन एप्प के माध्यम से 65 हजार बूथों की जानकारी का संकलन होगा। जिसमें बूथ समिति, पन्ना समिति की जानकारियों को डिजिटलाइज किया जाएगा। बूथ विस्तारक कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर संवाद करेंगे। कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी बूथ संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी के विचारों को बूथ बूथ तक पहुंचाने का संकल्प लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा-हमारे सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के तहत बूथ को सक्षम बनाकर श्रद्धेय ठाकरे जी को श्रद्धांजलि देने का जो संकल्प लिया है उसमें हम संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण में निश्चित तौर पर सफल होंगे। इस दौरान बूथ विस्तारक योजना के जिला प्रभारी योगेश्वर पाटिल, जिला महामंत्री लक्ष्मण महाजन, मुकेश शाह, जिला मीडिया प्रभारी निलेश जूनागढ़े आदि मौजू रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments