बुरहानपुरमध्य प्रदेश

महापौर ने साढे तीन अरब का बजट मेयर इन काउंसिल में किया पेश

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) महापौर के द्वारा नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह बजट आधुनिक तकनीक एवं पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, प्रस्तुत बजट के अनुसार कुल अनुमानित व्यय राशि ₹3,49,56,28,404 निर्धारित की गई है, जबकि कुल आय 3,49,52,35,171 आंकी गई है। इस प्रकार नगर निगम को ₹3,93,233 की बचत दर्शाई गई है। महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि यह बजट शहर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण, एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नगर निगम का यह बजट शहर के सतत विकास एवं नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हेतु प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव एम आई सी चैयरमैन, संध्या राजेश शिवहरे,धनराज महाजन भारत इंगले संभाजी सगरे, अनिल विस्पुते, नितेश रोशन दलाल, महेंद्र इंगले,एजाज असरफी, आदि सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद भी नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026 27 का बजट सामने नहीं आने से निगम के गलियारों में यह मामला गूंज रहा था जिसको देखते हुए आनंद फानन में 1 अप्रैल की शाम महापौर माधुरी अतुल पटेल के द्वारा मेयर इन काउंसिल की बैठक आहूत कर वहां 3 अरब 45 करोड़ से अधिक राशि का बजट प्रस्तुत करते हुए 3 लाख से अधिक की बचत का बजट पेश किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button