बुरहानपुरमध्य प्रदेश

प्रेस क्लब अध्यक्ष फरार तीन को किया गिरफ्तार जिला अस्पताल महा घोटाले में कार्यवाही तेज

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिला अस्पताल महा घोटाले में पुलिस की कार्यवाही तेज हो गई है मुख्य आरोपी डॉक्टर प्रतीक नवलखे की गिरफ्तारी के एक दिन बाद पुलिस ने प्रेस क्लब अध्यक्ष सूर्यकांत उर्फ डॉक्टर आनंद दिक्षित महेश मावले डॉ धवल पाटिल और बिचौलिए मंडी कर्मचारी आशीष को इस मामले में गिरफ्तार किया है प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉक्टर आनंद दिक्षित भ्रष्टाचार को उजागर करने में शहर में जाने जाते रहे हैं परंतु गुरुवार को अस्पताल महा घोटाले में भ्रष्टाचार करने पर उनके खिलाफ भी पुलिस में मामला दर्ज हुआ है और वह फरार हैं भ्रष्टाचारियों को उजागर करने वाला स्वयं भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया इस महाघोटाले में गिरफ्तार होने वाले आरोपियों की संपत्ति को बेचकर शासन के 12 करोड़ की राशि वसूल करने की बात जिला पुलिस अधीक्षक ने कही है प्रेस क्लब अध्यक्ष का नाम इस घोटाले और भ्रष्टाचार में आने के बाद अब शहर से यह आवाज भी उठने लगी है कि भ्रष्टाचारियों पर मामा का बुलडोजर कब चलेगा। जिला अस्पताल महा घोटाले में पुलिस प्रशासन के द्वारा निष्पक्षता के साथ तेजी से कार्यवाही होने से इससे जुड़े लोगों में घबराहट का माहौल है पुलिस अगली कड़ी में इस घोटाले से जुड़े और नामों का खुलासा कर सकती है मुख्य आरोपी डॉ,नवलखे के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद इससे जुड़े और आरोपियों का खुलासा हो रहा है यहां यह ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में कोरोना काल में कोविड के मरिजों के उपचार भोजन व अन्य संसाधनों के लिए सरकार द्वारा एन एच एम और रोगी कल्याण समिति के मद में लगभग 12 करोड़ की राशि दी गई थी परंतु अस्पताल के आर एम ओ डॉक्टर नवलखे ने इस शासकीय राशि में बंदरबांट कर करोड़ों को चुना लगाया था इस मामले में पुलिस अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हो गई है शैष को गिरफ्तार करने की कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button