बुरहानपुरमध्य प्रदेश

आप पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाई प्रदेश की भाजपा सरकार,,,,, प्रदेश उपाध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आप पार्टी के मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल अब्बासी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से प्रदेश की भाजपा सरकार बौखला गई है उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरीके से भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है वह निंदनीय है प्रदेश में पिछले 19 वर्षों से भाजपा का शासन काल है बावजूद इसके यहां कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है जिसका जीवित उदाहरण खंडवा में देखने को मिला आम आदमी पार्टी से पंजाब सरकार के मंत्री के खंडवा दौरे पर उन पर अज्ञात बदमाशों के द्वारा जानलेवा हमला कर बैग लूटा गया भाजपा सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पाई जिस से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है जो अति निंदनीय है जिस की आम आदमी पार्टी घोर निन्दा करती है। आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से शिवराज सरकार घबरा गई है ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल अब्बासी इन दिनों बुरहानपुर दौरे पर हैं विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उन्होंने बुरहानपुर से टिकट की मांग पार्टी से की है जिस को लेकर वह बुरहानपुर में अपनी उपस्थिति निरंतर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button