बुरहानपुरमध्य प्रदेश

बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ बयान बाजी एक सोची समझी साजिश—–प्रदेश अध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की सफलता के लिए लगातार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदेश का दौरा कर रहै है बुरहानपुर जिला युवक कांग्रेस द्वारा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह यादव के प्रथम आगमन पर बुरहानपुर की सूफी संतों की नगरी में युवक कांग्रेस के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ट्रांसपोर्ट नगर से हुसैन मैरिज हॉल तक बाइक रैली निकाली गई यहां कार्यकर्ता सम्मेलन में अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया मितेंद्र सिंह यादव ने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तत्पश्चा ग्राम बहादुरपुर में संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया ग्राम लोनी में अलाव चौपाल को संबोधित करते हुए युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेन्द्र सिंह यादव ने 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली जय बाबू जय भीम जय संविधान रैली को सफल बनाने के लिए युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अव्हान किया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मितेन्द्र सिंह यादव ने कहा की यह रैली युवाओं के भविष्य को बचाने की रैली है यह रैली आने वाली पीढ़ी के लिए संविधान बचाने का संकल्प है क्योंकि एक सुनियोजित तरीके से संविधान को समाप्त करने की साजिश भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही है और पिछले संसद सत्र में राज्यसभा में केंद्रीय गृहमंत्री ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर बाबा साहब अंबेडकर जी के खिलाफ बयान बाजी अनायास नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की है ऐसा ही षड्यंत्र उन्होंने महात्मा गांधी से लेकर नेहरू जी तक का अपमान करने के लिए किया है। सिर्फ इतना ही नहीं आरएसएस ने भी देश के स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम का अपमान करने का काम किया है। मितेन्द्र यादव ने देश के संविधान का महत्व बताते हुए कहा आज हर धर्म समाज वर्ग के लोगों को जो अधिकार प्राप्त है वह बाबा साहब की देन है इस देश को आजाद कराने के लिए हमारे भारत देश के लोगों ने अपना खून पसीना और अपनी जान तक गवाई है यह भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस के लोग भारत देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करते रहते हैं प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा वसुधैव कुटुंबकम से प्रेरित होकर मानवता पर आधारित विचारधारा है । कांग्रेस ने हमेशा सभी धर्म के महापुरुषों और धर्म की परोपकार और मानवता की मूल भावना को आत्मसात करने का प्रयास किया है पूर्व प्रदेश महासचिव अजय सिंह रघुवंशी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग युवाओं के भविष्य की बात नहीं करते युवाओं के लिए रोजगार की बात नहीं करते और भारतीय जनता पार्टी के लोग बाबा साहब के दिए हुए संविधान जो देश के नागरिकों को सम्मान से जीने का अधिकार देता है ,उसे खत्म करना चाहती है । युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष उबेद उल्ला ने बताया के भारतीय जनता पार्टी के लोग जो संवैधानिक पद पर बैठे हुए हैं वह संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की देन है आज यह लोग इस संविधान को खत्म करने की बात करते हैं और देश को धर्म और जाति में बांटने का काम करते हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता देश के युवाओं के भविष्य के लिए ना कोई योजना बनाते हैं ना हीं उनको रोजगार देने की बात करते हैं सिर्फ जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम करते हैं जब राहुल गांधी संविधान को लेकर बात करते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई कर केस दर्ज कर दिया जाता है वही ग्राम लोनी के सरपंच हेमंत पाटिल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया अंत में युवक कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नजीर अंसारी ने आभार व्यक्त किया इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव अजय रघुवंशी इकराम अंसारी गब्बू सेठ पूर्व निगम अध्यक्ष गौरी शर्मा पार्षद फहीम हाशमी पार्षद अजय बालापुरकर व अन्य पार्षद सहित नेता गण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button