बुरहानपुरमध्य प्रदेश

केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा कांग्रेस आप ने कसी कमर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनंद हो चुका है। इसी कडी में 30 जुलाई रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बुरहानपुर दौरा प्रस्तावित है, वह बुरहानपुर में नारी सम्मान कार्यक्रम में भा लेगे इस को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे के नेत्रत्व में भाजपा कार्यकर्ता तैयारीयों में जुट गए है। भाजपा जिला अध्यक्ष जिला प्रशासन के अधिकारीयों के साथ कार्यक्रम को लेकर समनव्य बनाकर सभा स्थल कृषि मंडी प्रागण का दौरा भी कर चुके है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जहां महिला सम्मान कार्यक्रम को सम्बोधित करेगे वहीं देश के प्रथम अटल बेहारी वाजपाय के समाधि के दर्शन कर भाजपा के नवीन हाईटेक कार्यालय के भूमि पूजन की भी तैयारी की गई है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा चुनाव समिति के समन्वयक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य मंत्रीयों के आने की संभावना जताई जा रही है। भाजपा का फोकस 2018 में हारी उन सीटों पर है जिस में बुरहानपुर भी शामिल है। इसी के चलते भाजपा अपने दिगगज नेताओं को बुरहानपुर लाना चाहती है। 30 जुलाई रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर हरकत है तो वहीं कांग्रेस भी केन्द्रीय गृह मंत्री अमिश शाह से मिल मणिपुर मामले पर ज्ञापन देने की तैयारी में है, इस के लिए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री अजय रघुवंशी ने गृहमंत्री से मिलने के लिए जिला कलेक्टर से समय देने की मांग की है। उन्होने कहा कि यदि मिलने का समय नही दिया गया तो वह प्रदर्शन करेगी। प्रदेश महामंत्री अजय रघुवंशी का कहना है कि केन्द्रीय गृहमंत्री नारी सम्मान के लिए बुरहानपुर आ रहे है परंतु मणिपुर मामले पर वह खामोश क्ंयु है उनसे जवाब मांगा जाऐेगा। मणिपुर में महिलाओं के साथ शर्मनाक व्यवहार हो रहा है उस पर प्रधानमंत्री और गृृह मंत्री खामोश है, वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री के आगमन पर आप पार्टी ने भी कमर कस ली है। आप पार्टी के शांतुनु पाटिदार ने सोशल मीडिया पर एक वक्तव जारी कर कहा है कि पंजाब के राज्यमंत्री पर खंडवा में जान लेवा हमला करने वाले आरोपीयों पर अगर तत्काल गिरफतार करने की कार्यवाही नही की गई तो वह केन्द्रीय गृह मंत्री के बुरहानपुर आगमन पर विरोध प्रदर्शन करेगी। केन्द्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित दौरे का मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम अभी नही आया है परंतु कांग्रेस और आप पार्टी उनके सामने विरोध प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button