बुरहानपुरमध्य प्रदेश

प्रमुख चौराहो पर आवारा पशुओं का सामराज्य अंकुश लगाने में निगम प्रशासन फेल

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर के मुख्य मार्गो और चौराहों पर आवारा पशुओं का विचरण और आराम नागरिको और वाहन चालको के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है, जिम्मेदार विभाग नगर निगम इन आवारा पशुओं पर लगाम लगाने में नाकाम हो रहा है, जहां एक ओर यह आवारा पशु र्दुघटनाओं का कारण भी बन रहे है वहीं दूसरी ओर आवागवन में बाधा भी शहर का लालबाग फोरलेन मार्ग हो या जिले की राजधानी को जाने वाला मुख्य मार्ग या फिर शहर का शनवारा चौराह इकबाल चौक यहां पूरे समय आवारा पशुओं का डेरा देखा जा सकता है। शहर में आवारा पशुओं की बढती संख्या को लेकर जिला प्रशासन की ओर से ढोंढी पीटकर पालको को सचेत किया गया तो वहीं धारा 144 के तहत ऐसे पशु पालको पर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई इस के बाद भी आवारा पशुओं की संख्या में कोई कमी नही आई और ना ही इन को पकडने पर नगर निगम के द्वारा कोई ध्यान दिया गया जब कि नगर निगम के पास ऐसे आवारा पशुओं को पकडने के लिए विशेष वाहन भी है बावजूद इस के निगम अमला इस ओर ध्यान नही दे रहा है, आवारा पशुओं के मुख्य मार्गो पर बैठे होने से अनेक बार वाहन र्दुघटनाऐं भी हो चुकी है लेकिन इस के बाद भी इस काम को प्रार्थमिक्ता नही मिल रही है। तीज त्यौहारो का अवसर हो या फिर सामान्य समय इस ओर ध्यान नही देना नागरिको के लिए मुसिबत बना हुआ है, शहर के मुख्य मार्गो पर विचरण कर रहे पशुओं तथा मुख्य मार्गो पर ढेरा ढाले इन पशुओं को पकडने का विशेष अभियान चलाने की अवश्यक्ता है, जिस पर नगर निगम के जिम्मेदारों को ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button