बुरहानपुरमध्य प्रदेश

शहर में कुत्तों का आतंक नगर निगम बे खबर

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) शहर मे कुत्तो के काटने से कई बच्चे और लोग घायल हुए है,। सरकारी अस्पताल से कुत्तो के काटने वाले आकडे चौकने वाले है, निगम इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिस के चलते गली गली मोहल्ले मोहल्ले वार्ड वार्ड मे कुत्तो का आतंक है, जिस पर निगम ध्यान नहीं दे रहा है, सरकारी आकड़ों पर नजर डालें तो सरकारी आकड़ों की बात करे तो साल 2022 मे 1673 लोगो को कुत्तो ने काटा था। साल 2023 मे 2426 लोगो को काटा साल 2024 की बात करे तो जनवरी से सितंबर तक 1916 लोगो को कुत्तो ने काटा है।2024 के माह के आंकड़ों पर एक नजर अब बात कर लेते है 2024 के माह के आकड़ों के जून 2024 के महा मे 212 लोगो को कुत्तो ने काटा। जुलाई मे 157 लोगो को कुत्तो ने काटा अगस्त मे 170 लोगो को कुत्तों ने काटा सितंबर मे 177 लोगो को कुत्तो ने अपना शिकार बनाया है। सभी को जिला अस्पताल मे एआरवी वैक्सीन लगाई है, ये आकडे बुरहानपुर के लिए चौकने वाले आकडे है। चौकाने वाले आंकड़े फिर भी निगम लापरवाह है बुरहानपुर मे कुत्तो के हमले से घायल हुए आंकड़ो के बाद भी नगर निगम इस गंभीर मामले पर ध्यान नहीं दे रहा है, शहर मे आवारा कुत्ते बच्चो और लोगो को अपना शिकार बना रहे है, अगर समय पर एआरवी वैक्सीन नहीं लगाई तो जान पर भी बन आती है, यहा के कई लोगो को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button