बुरहानपुरमध्य प्रदेश

नगर निगम कर वसूली अभियान बड़ों पर मेहरबान छोटों को बनाया निशाना

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) करोड़ों की कर वसूली के लिए नगर निगम के द्वारा वसूली अभियान चलाया जा रहा है जिसकी अगुवाई निगमायुक्त स्वयं कर रहे हैं उनका कहना है कि जलकर सहित राजस्व की करोड़ों की राशि बाकी है जिसे वसूल करने के लिए टीम बनाकर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन इस कर की वसूली की शुरुआत छोटे बकायेदारों से की गई जबकि करोड़ों के बड़े बकाएदार को यह कहकर बख्शा जा रहा है कि उनके नाम सार्वजनिक किए जाएंगे। नगर निगम प्रशासन जब भी कर वसूली के लिए अभियान चलाता है तब वसूली की गाज छोटे बकायेदारों पर ही गिरती है बड़े बकायेदारों अपना दबाव प्रभाव बताकर कर की राशि चुकाने से बच जाते हैं। इससे पूर्व के वर्षों में भी ऐसा ही हुआ है। नगर निगम के 40 हजार करदाताओं पर लगभग 10 करोड से भी अधिक का कर बाकी है जिसमें सबसे बड़ी भागीदारी बड़े बकायेदारों की है लेकिन निगम प्रशासन उनके नल कनेक्शन काटने या वसूली की कार्यवाही नहीं करता है ऐसे में वसूली टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ रहा है नगर निगम प्रशासन करदाताओं से कर की वसूली में इसलिए भी पिछड़ा है कि जिन राजस्व निरीक्षक को और टैक्स मौर्य पर टैक्स वसूलने की जिम्मेदारी है निगम में उन्हें दूसरे कार्य में लगा रखा है जिसके चलते वह करदाताओं के घर टैक्स वसूली के लिए नहीं पहुंच पाते हैं और कर की वसूली नहीं हो पाती नगर निगम प्रशासन को अपनी इस मुहिम में बड़े कर दाताओं को भी शामिल कर उनके भी नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही कर दबाव डालना चाहिए ताकि अधिक वसूली हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button