बुरहानपुरमध्य प्रदेश

महा सम्मेलन में डॉ इक़बाल अब्बासी सम्मानित

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) इलेक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डा काउंट सीजर मैटी की 215वी जयंती के अवसर पर वैकल्पिक चिकित्सक संघ द्वारा भोपाल के सुभाष यादव सभा ग्रहए अपेक्स बैंक परिसर में महा सम्मेलन आयोजित किया गया प्रदेश मीडिया प्रभारी एस पी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वैकल्पिक चिकित्सक संघ के इस महा सम्मेलन मे प्रदेशभर से हज़ारों की संख्या में वैकल्पिक चिकित्सक शामिल रहें सम्मेलन में संरक्षक डॉ हितेष वाजपेई मध्य प्रदेश स्टेट फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष ओम जैन प्रदेश अध्यक्ष डॉ अभिमन्यु सिंह प्रदेश महामंत्री डॉ दीपक परसैया प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आनंद सक्सेना डॉ चारू सक्सेना डॉ अग्रवाल की उपस्तिथि में महा सम्मेलन आयोजित किया गया कार्यक्रम का संचालन संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ अकील खान ने किया। स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री डॉ महेंद्र राजपुरोहित ने दिया। इस अवसर पर चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट कार्य और कोरोना महामारी के समय अपनी अतुल्य सेवा प्रदान करने वाले 100चिकित्सको का शाल श्रीफल और स्म्रति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। जिसमें इंदौर के डॉक्टर इक़बाल अब्बासी भी सम्मानित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button