बुरहानपुरमध्य प्रदेश

तेज रफतार कार ने सडक किनारे चाय पी रहे दो लोगों को रौन्दा एक की मौत

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) इंदौर इच्छापुर हाईवे के शनवारा चौराह के निकट दो लोगों को तेज रफतार कार ने रौन्द दिया जिस में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जब कि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिस को उपचार के लिए राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, प्रतयकर्दशियों के अनुसार मुख्य मार्ग से सटे चाय के ढेले पर चाय पी रहे दो लोगों को तेज रफतार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में इकबाल नाम व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई मृतक के सर में गंभीर चोट आई वहीं दूसरा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था र्दुघटना के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल हो गया। घटना दोपहर 3 बजे के लगभग घटित हुई मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल रवाना किया वहीं पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर कार चालक की तलाश में जुट गई मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी ने मीडिया को बताया कि इंदौर इच्छापुर हाईवे के विद्युत मंडल कार्यालय के समक्ष एक तेज रफतार कार ने दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी जिस में इकबाल नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है दूसरा गंभीर घायल है कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है कार फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button