बुरहानपुरमध्य प्रदेश

शहर में पार्किंग जोन नहीं नो पार्किंग के नाम पर जप्त कर रहे वाहन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बाजार क्षेत्र में व्यवस्था के नाम पर नगर निगम और यातायात विभाग संयुक्त रूप से दो पहिया वाहनों को जप्त करने की कार्यवाही कर रहा है शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए कोई अधिकृत पार्किंग जोन नहीं है जो है वह अपर्याप्त है। ऐसे में वाहन चालक रोड किनारे वाहनों की पार्किंग कर खड़े कर रहे हैं जिन्हें नगर निगम का अमला टोचन कर वाहनों को उठाने की कार्यवाही कर रहा है। नगर निगम और यातायात विभाग की इस कार्यवाही का वाहन चालक विरोध कर रहे हैं, वही अमले के जिम्मेदार कुंदन सहित अन्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों के समक्ष खड़े दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर कोई कार्यवाही करते नहीं देखा गया है। इसी प्रकार कमल चौक पर मुख्य मार्ग पर चार पहिया वाहन पार्क हो रहे हैं उस पर यातायात विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है, कमल टॉकीज गुजराती समाज मार्केट में कितने वाहन पार्किंग की व्यवस्था है इसका नगर निगम और यातायात विभाग की ओर से कोई उल्लेख नहीं किया गया है, ऐसे यहां क्षमता से अधिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों के खड़े होने से मार्ग बाधित होता है। इस संबंध में जब सूबेदार से वार्ड पार्षद के द्वारा पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाए जिस से कमल टॉकीज पर यातायात जाम की स्थिति हर समय बनी होती है यहां कितने दो पहिया और चार पहिया वाहन खड़े होंगे इसका निर्धारण नगर निगम और यातायात विभाग को करना होगा तभी यहां व्यवस्था बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button