बुरहानपुरमध्य प्रदेश

न्याय पालिका मे साबित हुआ आम आदमी पार्टी ईमानदार राजनैतिक पार्टी – प्रदेशउपाध्यक्ष अब्बासी

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल, संजय सिंह सत्यन जैन, मनीष सिसौदिया सहित दो दर्जन से अधिक आप पार्टी के नेता और मंत्री जो देश और दिल्ली के विकास की दुनिया में एक मिसाल कायम कर रहे थे विदेशी राजनैतिक दल के नेता और मंत्रीगण देखकर तारीफ़ करते रहे ऐसे समय जब एक पार्टी के लोग पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने राज्य का विकास कर रहे हो और देश की उन्नति के लिए भरसक प्रयार कर रहे थे तब केंद्र की सत्ताधारी पार्टी के दबाव मे आकर ई डी और सीबीआई ने ईमानदार पार्टी के ईमानदार नेताओ को शराब घोटाले का आरोप लगाकर बदनाम करने का कुंठित प्रयास किया लेकिन यह कहावत एक बार फिर सही साबित हुई सत्य को सिर्फ परेशान किया जा सकता है किन्तु पराजित नहीं न्याय पालिक पर भरोसा कर ईमानदारी को साथ लिए अगर लड़ाई जारी रखी जाए तो देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं उम्मीद पर दुनिया कायम है आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को 27 फरवरी 2026 को सभी आप नेताओं के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले और कोर्ट ने बा इज्जत बरी किया कोर्ट के इस फैसले से यह भी साबित हुआ कि आम आदमी पार्टी भारत की एकमात्र ईमानदार पार्टी है और ऐसी पार्टी की देश को जरूरत है आम आदमी पार्टी के अल्प संख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आई एम अब्बासी ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि सभी नेताओं की रिहाई पर आप कार्यकर्ताओं मे खुशी और जश्न का माहौल है न्यायपालिका के फैसले से यह सिद्ध हो चुका है कि भारत की राजनीतिक आप पार्टी एक ईमानदार पार्टी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button