बुरहानपुरमध्य प्रदेश

धर्म देखकर नहीं अपराध की गंभीरता को देख कानूनी कार्यवाही हो,,,, प्रदेश उपाध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर इक़बाल अब्बासी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन से अनुरोध किया है कि वह धर्म देखकर नहीं अपराध की गंभीरता को देख कानूनी कार्यवाही करें इंदौर में गत सप्त हुई दो अलग-अलग घटनाओं के माध्यम से शहर की शांति व्यवस्था और भाईचारे को दागदार करने वाली इस घटना के आरोपियों पर रासुका लगाने की भी मांग आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इकबाल अब्बासी ने की है प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ इकबाल अब्बासी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में प्रशासन से मांग की है कि इंदौर एक शांतिप्रिय और औद्योगिक नगरी है यहां कानून व्यवस्था का तथा ऐसे अपराधी जो शहर की शांति व्यवस्था और भाईचारे को बिगड़ने का प्रयास करें उन पर सख्त कार्यवाही हो आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुरहानपुर विधानसभा से संभावित प्रत्याशी डॉक्टर इक़बाल अब्बासी ने प्रदेश के गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि कानून व्यवस्था आपके हाथ है इंदौर सहित पूरे प्रदेश में शरारती तत्व इस प्रकार की घटना को अंजाम नहीं दें इसके लिए आवश्यक है कि इस घटना में पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ भी वही कार्यवाही की जाए जो उज्जैन मामले में की गई है ताकि शरारती तत्वों के हौसलों पर ब्रेक लगकर प्रदेश में शांति व्यवस्था का माहौल कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button