बुरहानपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस में विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति अहफ़ाज़ अमीर बने अध्यक्ष

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) कांग्रेस पार्टी में प्रभारी अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने का दौर शुरू है इसी कड़ी में बुरहानपुर विधानसभा अध्यक्ष के रूप में राजपुरा वार्ड के पार्षद एहफ़ाज़ उर्फ मुज्जू अमीर को अध्यक्ष बनाया गया है उनकी नियुक्ति कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमलनाथ भोपाल विधायक आरिफ मसूद अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी महेंद्र सिंह वोरा प्रदेश सह प्रभारी नासिर नजीर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट शेख अलीम के साथ ही पूर्व विधायक हमीद काजी कांग्रेस शहर अध्यक्ष रिंकू टाक की अनुशंसा पर यह नियुक्ति कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कोटे से की गई है इसकी जानकारी अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष डॉक्टर इमरान के द्वारा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली स्थित उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई देते हुए बुरहानपुर आने का निमंत्रण भी डॉक्टर इमरान और डॉक्टर फरीद काजी के द्वारा दिया गया जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्वीकृति देकर प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश भी जिला अध्यक्ष को दिए इस अवसर पर डॉक्टर फरीद काजी ने कांग्रेस अल्पसंख्यक कोटे से बुरहानपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पेश किया अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष डॉक्टर इमरान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष के बुरहानपुर आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है जल्द ही तारीख का ऐलान भी किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button