बुरहानपुरमध्य प्रदेश

तीन करोड़ शासकीय राशि गबन मामले मेंलेखा शाखा प्रभारी लालबाग पुलिस की गिरफ्त में

बुरहानपुर ( अकील ए आज़ाद) पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में लालबाग पुलिस ने सहायक आयुक्त कार्यालय, जनजातीय कार्यविभाग के तत्कालीन लेखा शाखा प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर वर्ष 2010 से 2017 के बीच सहायक आयुक्त कार्यालय, जनजातीय कार्यविभाग में लेखा शाखा प्रभारी रहते हुए विभिन्न माध्यमों से शासकीय राशि का गबन करने के आरोप है। आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग पर धारा 420, 409 का मामला पंजीबद्ध है। आरोपी नारायण पाटिल पिता शिवाजी पाटिल 53 वर्ष निवासी खकनार को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण के अनुसंधान में अभी तक आरोपी द्वारा करीबन 3 करोड़ रुपए की राशि की धोखाधडी की जाना पाया गया है प्रकरण में विवेचना जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button