बुरहानपुरमध्य प्रदेश

अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा का जश्न बुरहानपुर में दीपों से सजा मां ताप्ती का दामन

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न बुरहानपुर की मां ताप्ती नदी के तट पर भी मनाया गया स्थानीय विधायक एवं पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भी भाग लिया पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस की ओर से मां ताप्ती नदी के राजघाट स्थित दामन को एक लाख दीपों से सजाकर राम दीपावली मनाई गई इस अवसर पर रामधन भक्ति गीत पर विधायक अर्चना चिटनीस सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल महापौर माधुरी अतुल पटेल सहित अन्य नेता जमकर झूमे इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 495 वर्ष के संघर्ष के बाद या अवसर आया है जब अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण और उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो सकी है तथा नए सूर्य का उदय हुआ इस आयोजन को लेकर विगत एक सप्ताह से तैयारी की जा रही थी जिसका नेतृत्व स्वयं अर्चना चिटनीस दीदी कर रही थी सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद शाम को राम दीपावली मनाने के लिए सूर्य पुत्री मां ताप्ती के राजघाट पर लाखों दीप प्रज्वलित कर राम दीपावली मनाई गई इस अवसर पर आतिशबाजी भी की गई इस आयोजन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया इस आयोजन के लिए प्रशासनिक स्तर से भी पूरा सहयोग दिया गया लोग सूरज ढलने से पूर्व ताप्ती नदी के तट पर पहुंचे तथा इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button