बुरहानपुरमध्य प्रदेश

आदिवासी नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ मामला हुआ दर्ज आरोपी फरार

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) जिले के खकनार वन परिक्षेत्र के ग्राम आमगांव के दो वन रक्षों ने 17 साल की नाबालिग बालिका के साथ बलात्कार किया। सूरज डांगी ने अपने सहकर्मी निलेश नीले के साथ यह घटना की घटना शनिवार रात्रि की है जब वन विभाग के कर्मियों ने खाना बनाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया तथा उस के साथ दुष्कर्म किया जिसका खुलासा रविवार को बालिका ने अपने परिजनों से किया और खकनार थाने पहुंचकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया इस संबंध में थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीम गांव के दो बीट गार्ड वन कर्मचारियों ने एक नाबालिक आदिवासी बालिका के साथ दुष्कर्म किया है जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने थाने में की है रिपोर्ट के आधार पर बलात्कार का मामला दर्ज कर पासको एक्ट की धाराएं भी लगाई गई है उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है वहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में वन विभाग के द्वारा भी आरोपियों पर कार्यवाही की जाएगी पीढ़ीता ने स्वयं अपने परिवार के साथ खकनार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाइए प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी वन चौकी आमगांव के पास पड़ोस में रहने वाली नाबालिक बालिका को खाना बनाने हेतु चौकी पर बुलवाया एवं अपने सहकर्मी के सहयोग से दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया दोनों ही आरोपियों के खिलाफ खकनार पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button