बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टाक के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे सिंधी बस्ती स्थित कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च निकाला गया। मार्च सिंधी बस्ती चौराहे तक पहुंचा जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष रिंकू टाक ने कहा कि राहुल गांधी लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयुक्त के बीच मिलीभगत से वोट चोरी और सरकार चोरी का काम किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया और हजारों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए। रिंकू टाक ने कहा कि इन्हीं मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है। कांग्रेस मीडिया प्रभारी तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठा रही है। उन्होंने कहा कि SIR और मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस ने जो सवाल उठाए हैं, उनका स्पष्ट जवाब जनता को देना चाहिए। इसी मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मार्च निकालकर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। पुतला दहन में रिंकू टाक वाज़िद इक़बाल अनिता यादव, ठाकुर सुरेंद्र सिंह, इन्द्रसेन देशमुख, इस्माइल आंसरी, तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला फरीद काजी,हुजैफा मुलायम वाला, सतीश अग्रवाल,उबेद शेख, फ़इम हासमी, जहीर अब्बास, हफ़ीज़ मंसुरी, नोमान खान, पार्षद शाहिद बंदा, अब्दुल्ला अंसारी सहित अन्य कांग्रेसी नेता बड़ी संख्या में उपस्थित थे!


