Thursday, September 3, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनगर निगम की सख्ती ठेला व्यवसाई परेशान उचित हॉकर्स जोन का अभाव

नगर निगम की सख्ती ठेला व्यवसाई परेशान उचित हॉकर्स जोन का अभाव

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) बाजार क्षेत्र को हाथ ठेला व्यवसाययों से मुक्त करने की नगर निगम की मुहिम ने सैकड़ो हाथ ठेला व्यवसाययों का रोजगार छीन कर सभी को बेरोजगार कर दिया है जिस से हाथ ठेला व्यवसाययों में नाराजगी दिखाई दे रही है। बाजार क्षेत्र से हाथ ठेला व्यवसाययों को हटाने से पूर्व उचित हॉकर्स जोन की व्यवस्था तक उन्हें नहीं हटाने की मांग कांग्रेस पार्षदों और पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के द्वारा निगम प्रशासन से की है जिस पर नगर निगम के अधिकारियों ने आनन फानन में डाकवाड़ी सीएसपी कार्यालय के निकट तथा हिंदुस्तानी मस्जिद के निकट स्थान चयन किया है जो इन्हें पसंद नहीं आ रहा है, हाथ ठेला व्यवसाययों का कहना है कि इन स्थानों तक ग्राहक नहीं पहुंचेगा बिना उचित स्थान हॉकर्स जोन नहीं मिलने से हाथ ठेला व्यवसाई पुनः बाजार की मुख्य सड़कों पर व्यवसाय कर रहे हैं जिन्हें नगर निगम द्वारा बार-बार हटाया जा रहा है शहर में 100 से अधिक हाथ ठेला व्यवसाई है जो दिन भर ठेला लगाकर रोजी कमाते हैं इन्हें बाजार में उचित स्थान देना भी नगर निगम की जिम्मेदारी है इसके लिए नगर निगम को टीवी अस्पताल और नर्सेस क्वाटर की जगह का चयन कर यहां हॉकर्स जोन के साथ ही सशुल्क पार्किंग जोन का निर्माण करना चाहिए ताकि आने वाले समय में भी हाथ ठेला व्यवसायों और पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिल सकता है साथ ही हॉकर्स जोन और पार्किंग से नगर निगम को हजारों की प्रतिदिन आमदनी भी होगी साथ ही ठेला व्यवसाययों को हॉकर्स जोन और वाहन चालकों को सुरक्षित पार्किंग स्थान मिल सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments