Wednesday, September 2, 2026
spot_img
spot_img
Homeबुरहानपुरनिगम मे महापौर तो सागर टावर लालबाग मे निगम अध्यक्ष ने किया...

निगम मे महापौर तो सागर टावर लालबाग मे निगम अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण

बुरहानपुर (अकील ए आज़ाद) गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा नगर निगम कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर नगर निगम के कर्मचारियों सहित निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव व पार्षद हमीद डायमंड भरत भुजडे़ आदि पार्षद गण नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे तो वहीं उपनगर लालबाग में भी प्रातः8ः15 बजे निगम अध्यक्ष (स्पीकर) श्रीमती अनिता अमर यादव ने ध्वजारोहन किया । निगम अध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव ने ध्वजारोहण पश्चात् पार्षदों एवं नगर निगम के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों तथा बुरहानपुर के नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएॅं देते हुए कहा की पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है । इस अवसर पर पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष अमर यादव. उपायुक्त जितेन्द्र कुमार मण्डलोई, सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया, प्रभारी कार्यपालन यंत्री विशाल मोहे, कार्यालय अधिक्षक संदीप तिवारी आदि पार्षदगण तथा अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments